फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   51.38 lakh saplings to be planted in Bahraich Forest Division

बहराइच वन प्रभाग में रोपे जाएंगे 51.38 लाख पौधे

Wed, 10 Jun 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
51.38 lakh saplings to be planted in Bahraich Forest Division
बहराइच। बहराइच वन प्रभाग के जंगलों में इस बार 51.38 लाख पौध रोपित किए जाएंगे। इसके लिए जिले के विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में पौधरोपण शुरू कर दिया जाएगा। यह कार्य पूरे जुलाई माह चलेगा। इससे बहराइच वन प्रभाग का जंगल हरा भरा हो जाएगा।
विज्ञापन

बहराइच और कतर्नियाघाट वन प्रभाग में जुलाई से पौधरोपण शुरू होगा। बहराइच वन प्रभाग को शासन ने इस बार 51 लाख 38 हजार 610 पौध रोपित करने का लक्ष्य दिया है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि शासन से मिले लक्ष्य पर कार्य शुरू कर दिया गया है। लक्ष्य के हिसाब से बहराइच वन प्रभाग में खाली पड़े स्थानों पर पौध रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इनमें साल, सागौन, आम, गूलर, खैर समेत अन्य प्रजाति के पौध शामिल हैं। डीएफओ ने बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह से पौधरोपण किया जाएगा। जिसमें वन प्रभाग के बहराइच रेंज, नानपारा, अब्दुल्लागंज, रुपईडीहा और कैसरगंज रेंज शामिल है। डीएफओ ने बताया कि शासन की ओर से पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। शासन का निर्देश मिलने के बाद पौधरोपण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि बहराइच वन प्रभाग के वनकर्मियों को 2135610 पौध रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। जबकि ग्राम विकास विभाग को 12.60 लाख और कृषि विभाग को 8.72 लाख पौध रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा अन्य विभागों को भी पौध रोपित करने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed