फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   50 percent consumers did not bother to pay bills

Bahraich News: 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने नहीं उठाई बिल जमा करने की जहमत

Mon, 07 Aug 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 07 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
50 percent consumers did not bother to pay bills
बहराइच। इसे विभागीय लापरवाही कहें या फिर उपभोक्ताओं की हठधर्मिता, लेकिन तेजवापुर उपकेन्द्र की देनदारी बढ़ कर चार करोड़ हो गई है। आलम यह है, कि उपकेन्द्र के 50 प्रतिशत उपभोक्ता ऐसे हैं, जो कनेक्शन करवा कर बिल जमा करना भूल गए। इन उपभोक्ताओं ने कनेक्शन के बाद एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। इसमें 180 ऐसे हैं, जिनकी देनदारी एक लाख से अधिक है। ऐसा तब है, जब बिजली विभाग की ओर से देनदारी की वसूली के लिए 100 दिन का विशेष अभियान चलाया था।
विज्ञापन


तेजवापुर विकासखंड के लगभग 25 ग्राम पंचायतों व इनके 90 मजरों को बिजली आपूर्ति के लिए तेजवापुर में उपकेन्द्र स्थापित है। इस उपकेन्द्र से 9181 घरेलू, दो सरकारी व एक उद्योग से संबंधित कनेक्शन है। लेकिन विभागीय लचर व्यवस्था के चलते यहां के उपभोक्ता कनेक्शन करवाने के बाद से बिल जमा करना ही भूल गए। देखते ही देखते उपकेन्द्र की देनदारी बढ़कर चार करोड़ पहुंच गई। बावजूद इसके विभागीय जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन

आलम ये है, कि 9181 कनेक्शनधारियों में से 4569 कनेक्शनधारी ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन करवाने के बाद से आज तक बिल नहीं जमा किया है। इसमें से 180 उपभोक्ताओं की देनदारी बढ़ कर एक लाख से अधिक हो गई है। बकाएदारी का असर आपूर्ति पर भी देखने को मिल रहा है। जो उपभोक्ता नियमित बिल का भुगतान कर रहे हैं, उनका आरोप है, कि देनदारी अधिक होने के चलते कर्मचारी आपूर्ति पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


42 लोगों ने चार साल से नहीं जमा किया बिल
तेजवापुर उपकेन्द्र के 42 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने लगभग चार साल पहले कनेक्शन लिया था। इसके बाद वे बिजली का उपभोग तो कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने बिल जमा करने की जहमत नहीं उठाई। वहीं विभागीय जिम्मेदार भी ऐसे उपभोक्ताओं पर मेहरबान हैं। ग्रामीणों की मानें तो बिजली विभाग की ओर से चलाए गए 100 दिन के विशेष अभियान में भी ऐसे उपभोक्ताओं पर कार्रवाई नहीं की गई, जबकि अच्छे उपभोक्ताओं के साथ सख्ती की गई।

जर्जर तार भी मुसीबत, 10 घंटे मिलती है आपूर्ति
विकासखंड क्षेत्र में जर्जर तार भी उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत का सबब बने हैं। बिल का समय पर भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं ने बताया कि जर्जर होने के चलते अक्सर तार जलकर गिर जाते हैं। इस दौरान गर्मी व उमस के चलते बिना बिजली रात बेचैनी में कटती हैं। मुख्यालय पर 18 घंटे आपूर्ति के बजाए 10 घंटे ही आपूर्ति बमुश्किल मिलती है।


बकाएदारी खत्म करवाने का प्रयास जारी है। जिन उपभोक्ताओं ने कभी भी बिल नहीं जमा किया और बकाएदारी ज्यादा है, ऐसे उपभोक्ता कई किस्तों में बिल जमा कर सकते हैं। बिल जमा करने की ऑनलाइन व्यवस्था भी है। अगर समय से बिल नहीं जमा होता है, तो सख्ती होगी।

सुनील कुमार, सहायक अभियंता, तेजवापुर उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed