फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   43 lakh rupees, Katarniaghat's appearance

43 लाख रुपये से संवरेगी कतर्नियाघाट की सूरत

Sun, 01 Dec 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
43 lakh rupees, Katarniaghat's appearance
बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में स्थित ईको पर्यटन मोतीपुर का भवन। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में प्रोजेक्ट टाइगर योजना के तहत शासन ने 43 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्यों को हरी झंडी दे दी है। निर्माण कार्यों के लिए शासन की ओर से बजट का आवंटन कर दिया गया है। इसके तहत कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में एलीफैंट शेड, फायर वाच टॉवर, वन दरोगा के आवास और पेट्रोलिंग कैंप चौकी का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्यों के लिए वन विभाग की ओर से निविदा निकाली गई है। एक माह के अंदर निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में प्रोजेक्ट टाइगर योजना संचालित की गई है। प्रोजेक्ट टाइगर योजना के तहत वन क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूती दिए जाने के लिए डीएफओ की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से इन प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में 43 लाख रुपये की लागत से कई निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके तहत कतर्नियाघाट रेंज में एलीफैंट शेड का निर्माण आठ लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिससे हथिनी जयमाला और चंपाकली को ठंड में राहत मिल सकेगी। इसी तरह निशानगाड़ा रेंज में फायर वाच टावर का निर्माण भी पांच लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इससे फायर वाच टावर से वनकर्मी जंगल के चप्पे-चप्पे पर नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कतर्नियाघाट रेंज कैंपस में छह लाख रुपये की लागत से वन दरोगा के आवास का निर्माण भी कराया जाएगा। इसी के साथ कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज में आठ लाख रुपये की लागत से पेट्रोलिंग कैंप चौकी व स्काट कैंप का निर्माण भी होगा। सुजौली रेंज में अभी तक चौकी का निर्माण नहीं होने से वनकर्मियों को इलाके की सुरक्षा में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह ने बताया कि शासन की ओर से बजट का आवंटन कर दिया गया है। निविदाएं मांग ली गई हैं। विभाग की ओर से 25 दिसंबर तक निर्माण कार्यों को पूरा किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मार्गों पर लगाई जाएंगी 20 सोलर लाइटें
डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि निशानगाड़ा और मुर्तिहा रेंज के गांवों में मार्गों पर तीन लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट सोलर लाइट लगाने की योजना है। इन सोलर लाइटों के लगने के बाद रात में भी वन्यजीवों से सुरक्षा के प्रति लोग सजग रह सकेंगे। 20 सोलर लाइटें लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

बनाई जाएंगी पुलिया, आवागमन में होगी आसानी
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज में छह लाख रुपये की लागत से एक ह्यूम पाइप पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। जबकि मुर्तिहा रेंज के बीट नंबर 18 में भी पुलिया का निर्माण पांच लाख रुपये की लागत से होगा। इन पुलिया का निर्माण होने से जंगल में जाने वाले पर्यटकों और वनकर्मियों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed