फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   42.20 lakh saplings to be planted in the district today

जिले में आज लगाए जाएंगे 42.20 लाख पौधे

Thu, 08 Aug 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
42.20 lakh saplings to be planted in the district today
बहराइच के कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में नौ अगस्त को पौधरोपण महाकुंभ का आयोजन कर ग्राम पंचायत व नगर निकाय स्तर पर माइक्रोप्लान के अनुसार 22 करोड़ पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। अभियान के तहत तराई में हरियाली बढ़ाने के लिए जनपद बहराइच को 42 लाख 20 हजार 137 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए विभागों को लक्ष्य आवंटित करते हुए जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2019-20 अंतर्गत वर्षा ऋतु में पौधरोपण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार किये जाने के उद्देश्य से देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी शंभु कुमार ने निर्देश दिया कि सभी विभाग नौ अगस्त को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण सुनिश्चित करायें।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यों से प्रेरणा लेते हुए सभी विभाग पौधरोपण महाकुंभ में योगदान सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनपद में पौधरोपण अभियान को पूरी सफलता के साथ संचालित किये जाने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारियों को जोनल तथा खंड विकास अधिकारियों को सेक्टर अधिकारी नामित करते हुए निर्देश दिया है कि प्रथम घंटे में लक्ष्य का 50 प्रतिशत तथा दोपहर एक बजे तक अवशेष लक्ष्य पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने पौधरोपण कार्य के लिए स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों के चयन के समय ऐसे स्थानों को प्राथमिकता प्रदान करने का निर्देश दिया, जहां पर लगाये गये पौधे सुरक्षित भी रह सकें। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि पौधरोपण की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक एक-एक घंटे पर प्राप्त करने के लिए उनके कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष नंबर 05252-233160 है।
कंट्रोल रूम के संचालन के लिए अजय कुमार अवस्थी, राम महेश, अनवार आलम, मोहम्मद समीर सिद्दीकी तथा रमेश चंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, एडीएम राम सुरेश वर्मा, एएसपी नगर अजय प्रताप व ग्रामीण रवींद्र सिंह, सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह, कैसरगंज के एसडीएम रामजीत मौर्य, महसी के एसएन त्रिपाठी, पयागपुर के राम आसरे वर्मा, मोतीपुर के बाबूराम, नानपारा के डॉ. संतोष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

यह मिला विभागों को लक्ष्य
विभाग लक्ष्य
वन विभाग 1512010
ग्राम्य विकास 1791800
उद्यान विभाग 179168
राजस्व 178420
पंचायती राज 178420
माध्यमिक 71672
बेसिक शिक्षा 71672
कृषि 57443
सिंचाई 28800
लोक निर्माण 24714
इनको भी मिला टारगेट
प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि नगर विकास को 24538, स्वास्थ्य को 11983, प्राविधिक शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग को 10983-10983, पशुपालन को 7900, रेलवे को 7763, रेशम को 7308, सहकारिता को 7200, उद्योग को 6943, विद्युत को 6320, औद्योगिक विकास को 6100, डूडा व पुलिस विभाग को 5680-5680, श्रम को 1789, रक्षा विभाग को 3378 तथा परिवहन विभाग के लिए 1680 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed