{"_id":"5c72d1acbdec22739e2a6125","slug":"41551028652-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं लगाया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं लगाया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटेराचौराहा (बहराइच)। पकरा देवरिया गांव में दो माह पूर्वं तार खींचे गए। गांव के 45 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लग सका है। इससे ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल सकी है।
नाराज ग्रामीणों ने रविवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेजा। नानपारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडित सिसवारा के मजरा पकरा देवरिया की आबादी दो हजार है।
गांव में दो माह पूर्व प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण किया गया। इससे लोगों में बिजली मिलने की आस जगी।
विभाग ने 45 ग्रामीणों को विद्युत कनेक्शन भी दिया लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किया गया है। जिससे लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है।
इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को गांव निवासी अनिरुद्ध प्रसाद, नेवल कुमार, रामप्यारी, राजकिशोर की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि कई बार मटेरा फीडर के अधिकारियों को पत्र देकर ट्रांसफार्मर स्थापित कराए जाने की मांग की गई, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
आधे घंटे तक ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन जिलाधिकारी व एक्सईएन को भेजा। प्रदर्शन के दौरान राजकिशोर, दुखहरननाथ, विजय कुमार, संतोष समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विद्युत विभाग के एसडीओ हर्षित रस्तोगी ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी हुई है। पत्र मिलने पर जांच करवाकर ट्रांसफार्मर स्थापित करवाया जाएगा।