{"_id":"59d3d7ec4f1c1b65548b58bb","slug":"41507055596-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिया एचटी लाइन से टकराई, 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिया एचटी लाइन से टकराई, 19 घायल
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटी लाइन से टकराई ताजिया, 19 झुलसे
सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती, दो की हालत नाजुक
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर क्षेत्र में मुहर्रम के दिन जब ताजिए का जुलूस निकल रहा था। इसी समय एक ताजिया एचटी लाइन से टकरा गया। चपेट में आकर तीन बच्चों समेत 19 लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
पयागपुर थाना अंतर्गत खुटेहना क्षेत्र की ताजिया रविवार को देर शाम क्षेत्र के परंपरागत मार्गों से गुजर रही थी। इसी दौरान ताजिए का जुलूस जब पयागपुर थाना अंतर्गत हरखापुर गांव में पहुंचा तो गांव से 50 मीटर की दूरी पर हरखापुर गांव की एक तजिया एचटी लाइन से छू गई। चपेट में आकर आशिक अली(20), रशीद (38), चुन्नू (20), रियाज (18), सतीश (10), अनिल (16), सर्वेश (10), सुमन (15) और सुनील (20) समेत 19 लोग झुलस गए हैं। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें आशिक, रशीद और चुन्नू की हालत गंभीर बतायी जा रही है।