{"_id":"68ab6c1cb42d686fb50d5fe5","slug":"40-thousand-rupees-were-cheated-from-a-youth-in-the-name-of-sending-him-abroad-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135592-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से 40 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से 40 हजार ठगे
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से 40 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित पिछले चार साल से न केवल अपने पैसे बल्कि न्याय की भी लड़ाई लड़ रहा है। बावजूद इसके अब तक उसे न तो रुपये मिले और न ही आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हो सकी है।
शिवपुर बैरागी गांव के हलवाई पुरवा निवासी नौशाद पुत्र जान मोहम्मद ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात सचौली गांव के वकील उर्फ असगर अली से हुई थी। आरोपी ने उसे सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और वीजा बनवाने के नाम पर 40 हजार नकद ले लिए। नौशाद के मुताबिक पैसे देने के बाद कुछ दिन तक आरोपी उसे आश्वासन देता रहा, लेकिन न तो वीजा बनवाया गया और न ही रकम वापस की गई। जब भी वह अपने पैसे मांगता है, आरोपी बहाना बनाकर टाल देता है।
ठगी से परेशान नौशाद ने इस मामले की शिकायत विशेश्वरगंज थाने में भी की है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने से वह निराश है।