फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   363 laborers reached Bahraich from Haryana

हरियाणा से बहराइच पहुंचे 363 मजदूर

Mon, 27 Apr 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
363 laborers reached Bahraich from Haryana
बहराइच में जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। दूसरे राज्यों में फंसे मजदूूरों को बहराइच लाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर हरियाणा से जिले में पहुंचे 363 मजदूरों को सोमवार को 15 बसों से नवोदय स्कूल लाया गया। मजदूरों को नवोदय और संजीवनी कॉलेज में लाकर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई, जिसके बाद सभी को स्कूल में ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

यूूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को उनके घर लाने की कवायद शुरू की गई है। सीएम की पहल पर हरियाणा में फंसे 363 मजदूरों को 15 बसें लेकर रविवार देर रात बहराइच पहुंचीं। यहां पहुंचने पर जवाहर नवोदय विद्यालय में 144 मजदूरों, जबकि संजीवनी कॉलेज कीर्तनपुर में 219 मजदूरों को रोका गया। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने एसपी विपिन मिश्रा के साथ यहां निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि हरियाणा से आए 144 मजदूरों में 32 श्रावस्ती जिले के हैं, वहीं 219 मजदूरों में 35 श्रावस्ती, दो गोंडा और एक लखीमपुर का है। बहराइच के कुल 293 मजदूर हैं। वहीं, दूसरे जिलों के मजदूरों को उनके जिले में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाए। इसके साथ मजदूरों के रहने, खाने आदि की व्यवस्था कराते हुए क्वारंटीन का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर एडीएम जयचंद्र पांडेय, एसडीएम महसी एसएन त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टीएन दूबे, जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया, जिला गन्ना अधिकारी शैलेष मौर्य, बीडीओ तेजवापुर चंद्र भूषण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed