{"_id":"5e80bfb38ebc3e6fc8492210","slug":"3500-people-reached-the-district-in-24-hours-after-the-lockdown-bahraich-news-lko515735972","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बाद 24 घंटे में जिले में पहुंचे 3500 लोेग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बाद 24 घंटे में जिले में पहुंचे 3500 लोेग
विज्ञापन
बहराइच में रविवार को रोडवेज बस अड्डे पर बाहर से बसों द्वारा आ रहे यात्रियों की जांच करती स्वास्थ?
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। देश में बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से पूरे देश को लॉकडाउन की घोषणा के बाद से अब तक बाहर से जिले में 20 हजार लोग आ चुके है। इसमें महज दो दिनों के अंदर लॉकडाउन के बाद दिल्ली में फंसे 3500 लोग जनपद मेें आमद दर्ज करा चुुके हैं। आने वाले लोगों की रोडवेज बस अड्डे पर टीम लगाकर थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। तैनात किए गए मजिस्ट्रेटों द्वारा उनकी सूचना भी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद भी इन्हें 14 दिन तक अपने घर में रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
देश में कोरोना के बचाव के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है। जिले की सीमाओं पर स्कैनिंग टीम मौजूद है। सीएमओ कार्यालय के आंकड़े के अनुसार अब तक जिले में 20 हजार लोग बाहर से प्रवेश कर चुके हैं। बाहर से आने वाले लोगों का स्कैनिंग होने के बाद ही जिले में प्रवेश होने दिया जा रहा है। लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली में काम करने वाले लोग काफी संख्या में फंसे हुए थे। यूपी सरकार ने दो दिन पूर्व बसें लगाकर इनको वापस लाने की कवायद की।
इसके बाद शनिवार और रविवार को कुल 3500 लोग जिले में आमद दर्ज करा चुके हैं। रोडवेज बस से आने वाले लोगों जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमें गठित की गईं है। बस अड्डे पर टीम द्वारा जांच के बाद ही इनको घर भेजा जा रहा है। वहीं मजिस्ट्रेटों द्वारा सभी की सूचनाएं भी दर्ज की जा रही हैं। बाहर से आकर अपने गांवों को जाने वाले लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित रैपिड रिस्पांस टीम कर रही है।
विज्ञापन
यह टीम गांव के प्रधान, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के संपर्क में रहकर यह भी पता करती है कि बाहर से आने वाले लोग अपने घर में है या बाहर निकल रहे हैं। अगर बाहर निकलने की सूचना मिलती है तो टीम स्थानीय पुलिस की सहायता से गांव में पहुंचकर बाहर निकल रहे लोगों को समझाती है। उन्हेें बाहर निकलने से होने वाले नुकसान के बारें में बताकर समझाते हुए घर में रहने की अपील करते हैं।