{"_id":"594564324f1c1b3b5d8b47e8","slug":"31497719858-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के बेटे की लाश बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के बेटे की लाश बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र में मिली
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा के बेटे का शव दरियाबाद क्षेत्र में मिला
जरवलरोड (बहराइच)। घाघरा नदी में गुरुवार को देर शाम छलांग लगाने वाले बाराबंकी के दरोगा के बेटे का शव घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र में शनिवार को बरामद हुआ। बाराबंकी के आवास विकास कॉलोनी निवासी इंद्रबहादुर सिंह वायरलेस विभाग में एसआई के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को देर शाम उनका 24 वर्षीय पुत्र शिवकुमार सिंह उर्फ शिवम कार से जरवलरोड थाना अंतर्गत घाघरा नदी पर स्थित संजय सेतु पहुंचा और यहां पर कार खड़ी कर शिवकुमार ने नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के समय से जरवलरोड और बाराबंकी थाने की पुलिस शव की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को तीसरे दिन दरियाबाद थाना क्षेत्र में एक शव मिलने की सूचना मिली। इस पर जरवलरोड और बाराबंकी पुलिस मौके पर पहुंची। जरवलरोड के थाना प्रभारी हरि सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर रामनगर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।