फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   300-bed new district hospital will be built in the city

शहर में बनेगा 300 बेड का नया जिला अस्पताल

Fri, 21 Jun 2019 11:10 PM IST
Praveen Singh amarujala Bureau/Bahraich
amarujala Bureau/Bahraich Published by: Praveen Singh Updated Fri, 21 Jun 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
शहर में 300 बेड का नया जिला अस्पताल बनेगा। इसकी कवायद शासन स्तर पर शुरू हो गयी है। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद शासन ने जिला अस्पताल/महिला अस्पताल की स्थापना के लिए जमीन चिन्हित करने का आदेश दिया है। एक माह के अंदर जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव मांगा गया है, जिससे इसी वर्ष जिला अस्पताल के निर्माण की नींव रखी जा सके। शहर में नए जिला अस्पताल का निर्माण होने से मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। 
विज्ञापन


शहर में सिविल क्षेत्र में स्थापित पुराने जिला अस्पताल/महिला अस्पताल को बीते माह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध कर दिया गया। ऐसे में जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर और जूनियर डॉक्टर प्रैक्टिस करेंगे, जिसके चलते सामान्य रोगियों को इलाज कराने में भविष्य में न सिर्फ असुविधा का सामना करना पड़ेगा, बल्कि मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ सकता है। मरीजों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला अस्पताल की स्थापना की कवायद शासन ने शुुरू कर दी है। इसके तहत जिले में 10 एकड़ जमीन में 300 बेड के जिला अस्पताल की स्थापना होनी है।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि शासन के संयुक्त सचिव हरनाम की ओर से महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें के माध्यम से पत्र भेजा गया है। इसके तहत नए सिरे से बहराइच में जिला अस्पताल की स्थापना होनी है। सीएमओ ने कहा कि जिला अस्पताल मेें ही महिला अस्पताल भी बनेगा। इसके लिए लगभग 10 एकड़ जमीन की जरूरत है। इसके लिए राजस्व विभाग से संपर्क किया गया है। कोशिश है कि एक माह के अंदर जमीन मुहैया करवाकर रिपोर्ट शासन को भेज दी जाए, जिससे जल्द से जल्द जिला अस्पताल की स्थापना की कार्यवाही को गति मिल सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराना अस्पताल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध
पुराने जिला अस्पताल/महिला अस्पताल को बीते माह शासन के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कर दिया गया था। इसके बाद से जिला अस्पताल की जरूरत महसूस हो रही थी। इस मामले में सीएमओ ने पत्र भी शासन को भेजा था।


पुरुष अस्पताल में 200 व महिला अस्पताल में होंगे 100 बेड 
स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि 300 बेड के नवीन जिला अस्पताल में पुरुष अस्पताल के लिए 200 बेड एवं महिला अस्पताल में 100 बेड रहेंगे। इसके अलावा पैथालॉजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ओटी, आईसीयू समेत सभी अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed