{"_id":"61ed92157cde38497426b00f","slug":"26-polling-stations-of-the-forest-will-be-equipped-with-wireless-system-bahraich-news-lko614777514","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरलेस सिस्टम से लैस होंगे जंगल के 26 मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरलेस सिस्टम से लैस होंगे जंगल के 26 मतदान केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। विधानसभा चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस हर बिंदु पर तैयारी कर रही है। मतदान के दौरान अराजक तत्व कोई गड़बड़ी न करें और सही समय पर जंगल एरिया के मतदान केंद्र से सूचना न मिल सके, इसके लिए पुलिस की ओर से तैयारियां कर ली गई हैं। जंगल क्षेत्र में आने वाले 26 मतदान केंद्रों को वायरलेस सिस्टम से लैस किया जाएगा। कहीं भी कोई घटना या अराजकता की जानकारी मिलेगी तो तत्काल आसपास गश्त पर रहने वाली फोर्स पहुंचेेगी।
जिले में मतदान पांचवें चरण में है। चुनाव सकुशल निपट जाएं, इसके लिए पुलिस प्रशासन अपनी पूरी तैयारी करने में जुटा है। जिले में 1392 मतदान केंद्र और 2902 मतदेय स्थल हैं। इनमें 26 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां पर नेटवर्क की कोई सुविधा नहीं है। अगर यहां पर कोई घटना या अराजकता होती है तो पुलिस को समय से सूचना नहीं मिल सकती है। इस समस्या को भी दूर करने के लिए पुलिस प्रशासन ने 26 मतदान केंद्रों को वायरलेस सिस्टम से लैस करने का फैसला किया है। यहां पर वायरलेस सिस्टम लगने से पल-पल की जानकारी मुख्यालय व उच्चाधिकारियों को मिलती रहेगी। इन बूथों पर भारी संख्या में पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा गश्त करने वाली टीम भी संबंधित मतदान केंद्रों के संपर्क में बनी रहेगी। जिससे कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचा जा सके।
इन गांवों के मतदान केंद्रों पर नहीं है नेटवर्क
जंगल का क्षेत्र होने के कारण समतलिया, रंजीतबोझा, बलई गांव व बर्दिया गांव समेत अन्य गांवों में पड़ने वाले मतदान केंद्रों पर नेटवर्क की सुविधा मौजूद नहीं रहती है। यहां के लोगों को काफी दूर जाने के बाद ही फोन का नेटवर्क मिलता है। इसलिए ऐसे बूथों को वायरलेस सिस्टम से लैस किया गया है।
विज्ञापन
उठाए जाएंगे हर जरूरी कदम
विधानसभा चुनाव को सकुशल निपटवाने के लिए तैयारियां चल रही है। जंगल क्षेत्र में आने वाले 26 मतदान केंद्रों को वायरलेस सिस्टम से लैस करने का फैसला लिया गया है। जिससे हर सूचनाएं समय से मिलती रहे। चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
-अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण बहराइच