फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   24 injured, three critically, as tree and wall collapse.

Bahraich News: पेड़ व दीवार गिरने से 24 घायल, तीन गंभीर

Sun, 27 Sep 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 27 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
24 injured, three critically, as tree and wall collapse.
बहराइच। तराई में दो दिन से हो रही बारिश और तेज हवा से जनजीवन प्रभावित है। जिले में अलग-अलग स्थानों पर पेड़ व दीवार गिरने से करीब 24 लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के बनवारी गांव निवासी नूरी खान (12) शनिवार सुबह घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान पेड़ गिरने से वह घायल हो गई। श्रावस्ती के बवलिया, सोनवा निवासी मीना कुमारी (25) भी पेड़ की चपेट में आकर घायल हुईं। दोनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पयागपुर निवासी ममता शर्मा (33) पति सुनील कुमार (34) के साथ कार से लखनऊ जा रही थीं। कैसरगंज के पास पेड़ कार पर गिरने से दोनों गंभीर घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। नानपारा के अलीगंज निवासी शमां (35) तेज हवा के कारण छत से गिरकर घायल हो गईं। उन्हें भी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फखरपुर के खपुरवा निवासी अफसरुल (15) कच्ची दीवार गिरने से घायल हो गए। इसके अलावा परसौरा की उमा देवी (40), रिसिया के लौकी निवासी अतीक अली (50), बबुरानी के राजकुमार साहनी (60) व रमा देवी (45) पेड़ गिरने से घायल हुए हैं। 14 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed