फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   22 children in grip of measles

22 बच्चे खसरे की चपेट में

Tue, 11 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 11 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
22 children in grip of measles
खसरा पीड़ित बच्ची - फोटो : अमर उजाला
तराई में मौसम परिवर्तन के साथ ही खसरा तेजी से फैल रहा है। नानपारा तहसील अंतर्गत विकास खंड नवाबगंज के सरवनतारा और देवरा गांव में खसरे से 22 बच्चे बीमार हैं, जिसमें छह की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है, जिससे खसरे से पीड़ित बच्चों के परिवारीजन परेशान हैं। 
विज्ञापन


तराई में बदल रहा मौसम खसरे का संवाहक बन गया है। सरवनतारा और देवरा गांव का कोई ऐसा परिवार नहीं होगा, जिसमें घर का कोई न कोई सदस्य खसरा व अन्य संक्रामक बीमारियों की चपेट में न हो। हालात यह हैं कि लोगों को तेज बुखार के साथ शरीर पर दाने निकल रहे हैं। यह दाने पककर जख्म का रूप ले रहे हैं। जिसके चलते रोगी असहनीय पीड़ा से कराहते रहते हैं। इनमें अधिकांश बालक और किशोर शामिल हैं।
विज्ञापन


सरवनतारा गांव में इस समय मंजीता (12), राजखेवन (3), शिवा (3), अर्चना (13), मीना (22), खुशी (9), उमेश (10), बच्चे (12), किशन (8), माही (3) खसरे से पीड़ित हैं। वहीं, पड़ोस के देवरा गांव में श्वेता (22), शेरा (3), मर्री (8), अनुराग (3), अतुल (4), करन (2), अर्जुन (4), अजय (5), राजाराम (एक) समेत 22 बच्चे व किशोर खसरे की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव निवासी राजितराम, फौजदार और केशवराम का कहना है कि परिवार के सदस्यों के खसरा पीड़ित होने की जानकारी दो दिन पहले हुई है। इस मामले में बाबागंज स्वास्थ्य केंद्र, नानपारा सीएचसी और सीएमओ कार्यालय को सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई भी स्वास्थ्यकर्मी गांव नहीं पहुंचा है। जिसके चलते माही, शिवा, उमेश, श्वेता, मर्री और अनुराग की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय डॉक्टरों से जैसे-तैसे इलाज चल रहा है, लेकिन लाभ नहीं हो सका है।

इस मामले में बाबागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सूचना मिली है। लेकिन टीम क्यों नहीं भेजी गई, इस बात पर चुप्पी साध गए। बोले कि जल्द ही व्यवस्था करेंगे। 


संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष की टीम करेगी कैंप
देवरा और सरवनतारा गांव में खसरा फैलने की जानकारी नहीं थी। अब पता चला है। संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष की टीम गांव भेजी जा रही है। चिकित्सक दोनों गांव में कैंप कर पीड़ितों का इलाज करेंगे। जिन रोगियों की हालत गंभीर होगी, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। 
डॉ. अरुण लाल, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed