{"_id":"6488a15f5daac4504b0a3866","slug":"2159-candidates-will-appear-for-bed-entrance-exam-at-five-centers-bahraich-news-c-13-1-lko1038-287859-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पांच केंद्रों पर 2159 परीक्षार्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पांच केंद्रों पर 2159 परीक्षार्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा
Tue, 13 Jun 2023 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 13 Jun 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले में 15 जून को बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2159 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसको लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बैठक कर परीक्षा को नकलविहीन कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, महिला एवं पुरुष शौचालय, रैंप, प्रकाश, पंखा आदि मूलभूत सुविधाओं का प्रबंध करें। इलेक्ट्राॅनिक गैजेट्स, मोबाइल की अनुमति न दी जाए। उन्होंने बताया कि 15 जून बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में सुबह 9 से 12 बजे तथा द्वितीय पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी।
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल के साथ एसटीएफ के जवान भी तैनात रहेंगे।