{"_id":"5b5769ce4f1c1be94b8b69a1","slug":"21532455374-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख का अंतिम संस्कार
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख की अंतिम यात्रा में उमड़े लोग
शव को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
पूर्व मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल
फोटो 8, 9 है।
जरवल (बहराइच)। जरवल के ब्लॉक प्रमुख नूर हुसैन की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मंगलवार दोपहर उनके शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में समर्थक शामिल रहे।
कैसरगंज थाना अंतर्गत प्यारेपुर गांव निवासी नूरहुसैन (44) जरवल ब्लॉक के प्रमुख थे। सोमवार को वह निजी काम से अपने वाहन से लखनऊ जा रहे थे। बाराबंकी जिले के मसौली में नूर हुसैन को लखनऊ की ओर से आ रही जीप ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक की मदद से उन्हें बाराबंकी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ में नूर हुसैन की मौत हो गई थी। देर रात को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। तीन बच्चों के साथ माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
मंगलवार दोपहर में ब्लॉक प्रमुख के शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके अंतिम यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना, सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव, सहकारिता मंत्री के प्रतिनिधि गौरव वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ गुप्ता, जिपं सदस्य अवधेश वर्मा, तेजवापुर ब्लॉक प्रमुख पेशकार राव समेत 10 हजार से अधिक लोग शामिल रहे।