फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   घाघरा की कटान में चौदह मकान और 110 बीघा खेत समाहित

घाघरा की कटान में चौदह मकान और 110 बीघा खेत समाहित

Thu, 14 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
घाघरा की कटान में चौदह मकान और 110 बीघा खेत समाहित
राजीचौराहा/कैसरगंज। घाघरा नदी की कटान थम नहीं रही है। रुक-रुक कर हो रही कटान के चलते महसी और कैसरगंज तहसील क्षेत्र में नदी के किनारे बसे गांवों में दहशत है। इस बीच रात से गुरुवार दोपहर बाद 14 ग्रामीणों के मकान नदी में समाहित हो गए। वहीं 110 बीघा खेती योग्य जमीन भी कटान की भेंट चढ़ी है। जैसे-तैसे आधी-अधूरी गृहस्थी ग्रामीण बचा पाए। उसे समेटकर सभी का पलायन जारी है। सूचना के बावजूद कटान रोकने के कोई उपाय नहीं हो सके हैं न ही कोई मदद मिल सकी है।
विज्ञापन

तराई में वर्षा का क्रम थमा हुआ है। लेकिन नेपाल के पहाड़ों पर रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। जिसका नतीजा है कि घाघरा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। बुधवार देर शाम से फिर कटान तेज हो गई है। इस समय महसी तहसील का चुरईपुरवा और मंगलपुरवा गांव नदी के निशाने पर है। चुरईपुरवा गांव में 175 मकान थे। कटान में 145 मकान समा हो चुके हैं। महज 30 मकान बचे थे। इनमें पप्पू, ताहिर, सूहा, उस्मान, खालिद और अली अकबर समेत नौ लोगों के मकान को रात 10 बजे से गुरुवार दोपहर 12 बजे तक नदी की लहरों ने लील लिया। वहीं कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन में हो रही कटान के चलते रमपता, जवाहिर, भवानीदीन, भुनेश, कौशलराज समेत पांच ग्रामीणों के मकान नदी में समाहित हुए हैं। इन दोनों स्थानों पर खेती योग्य जमीन भी तेजी से कट रही है। खेतों में खड़े गन्ने और धान की फसल कटने के चलते ग्रामीण परेशान हैं। उनकी मुसीबत बढ़ गई है। पैसे का इंतजाम कर फसल लगाया था परिवार के दो जून की रोटी का जुगाड़ होगा। लेकिन कटान में सबकुछ समाहित होने के चलते सभी बेबस हैं। रात में शुरू हुई कटान के कारण ग्रामीण अपनी जिंदगी जैसे-तैसे सहेज पाए। आधी अधूरी गृहस्थी ही सहेज पाए। उसे समेटकर सभी ने तटबंध और सड़क के किनारे शरण ली है। अफरा-तफरी की स्थिति है। सूचना के बावजूद न तो कटान रोकने के उपाय हुए हैं न ही ग्रामीणों को अब तक मदद मिल सकी है।
विज्ञापन


निरंतर राजस्वकर्मी तैयार कर रहे सूची, मिलेगा मुआवजा
मामूली कटान चल रही है। जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे पहुंच गया है। क्षेत्रीय राजस्वकर्मी निरंतर भ्रमण कर रहे हैं। मकान, खेत कटने की सूची तैयार हो रही है। जितने भी पीड़ित हैं, उन सभी को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। तटबंध और सड़क के किनारे बसे कटान पीड़ितों को मकान दिलाने के लिए भी जमीन की तलाश हो रही है। जमीन मिलते ही उन्हें बसाने की कवायद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed