{"_id":"59664f3e4f1c1bfa5b8b47bc","slug":"21499877182-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ के विवाद में चले लाठी-डंडे, दो घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड़ के विवाद में चले लाठी-डंडे, दो घायल, एक की हालत गंभीर
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेड़ के विवाद में चले लाठी-डंडे, दो घायल
थाने पर दी तहरीर, नहीं दर्ज हुआ केस
बहराइच। हमीरपुर सरतपहा गांव में मेड़ के विवाद को लेकर बुधवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के ग्रामीण को सिर व पीठ में काफी चोटें लगी हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर है। पीड़ित पक्ष ने चार लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।
रामगांव थाना अंतर्गत हमीरपुर सरपतहा गांव निवासी आसिफ और दीवान का खेत आसपास है। बुधवार सुबह दीवान खेत के मेड़ की छंटाई कर रहे थे। आसिफ ने विरोध किया। विरोध से क्षुब्ध दीवान व उनके पुत्र बबलू ने अन्य लोगों के साथ आसिफ पर लाठी-डंडों की बरसात कर दी। जिसमें आसिफ गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक आसिफ के सिर व पेट में काफी चोटें आई हैं। आसिफ के परिवारीजनों ने बताया कि चार लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी गई है। लेकिन पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है।