{"_id":"5f80989c8ebc3e9b90282d8d","slug":"21-positives-including-kasturba-s-warden-bahraich-news-lko5444109168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा की वार्डेन समेत 21 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा की वार्डेन समेत 21 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को पयागपुर कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन समेत 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें बलहा, पयागपुर और मिहींपुरवा के एक ही परिवार के तीन-तीन लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेट कराया गया है। विशेश्वरगंज के वृद्ध संक्रमित को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में शुक्रवार को 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. एनबी जायसवाल ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा राजापुर गांव निवासी तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। बलहा विकास खंड के भज्जापुरवा गांव निवासी संक्रमित के परिवार के दो लोग शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिले। उन्हें चिकित्सकों ने होम आइसोलेट करा दिया है।
विशेश्वरगंज के अधीक्षक डॉ. उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि गोदना गांव निवासी वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला है। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिहींपुरवा के जमुनिहा गांव में ग्राम प्रधान एक दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आए थे। इस पर शुक्रवार को उनके परिवार के लोगों की जांच की गई, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर थी। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।