फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   21,965 contenders thrashed in panchayat elections

पंचायत चुनाव में 21,965 दावेदारों ने ठोकी ताल

Sun, 18 Apr 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
21,965 contenders thrashed in panchayat elections
बहराइच में रविवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते दावेदार। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन पत्रों को जमा करने का काम रविवार को पूरा हो गया। प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 21965 दावेदारों ने ताल ठोंकी है। अब 19 और 20 अप्रैल को सभी नामांकन स्थलों पर दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं शाम सात बजे तक जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 276 और परचे जमा किए गए। दो दिन में डीडीसी के 1186 परचे जमा किए गए हैं। इसके अलावा प्रधान पद के लिए 8972, बीडीसी के लिए 6129 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 5678 दावेदारों ने नामांकन किया है। नामांकन पत्र लेकर दूसरे दिन गहमागहमी का माहौल नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

रविवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय में सुबह से ही डीडीसी के 63 पदों के लिए नामांकन करने दावेदार पहुंचने लगे थे। दूसरे दिन 276 लोगों ने परचा जमा किया। दो दिन में डीडीसी के 1186 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। कलेक्ट्रेट के गेट पर जांच के बाद ही दावेदारों और प्रस्तावकों को अंदर जाने दिया गया। इसी के साथ जिले के 14 विकास खंडों में भी प्रधान पद के लिए प्रधान पद के लिए 8972, बीडीसी के लिए 6129 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 5678 दावेदारों ने नामांकन किया है। किसी विकास खंड में रविवार को लंबी लाइन नहीं देखी गई। दावेदारों के कम होने के कारण लोगों ने आसानी से अपने नामांकन जमा किए।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को भी मिली राहत
नामांकन के दूसरे दिन ब्लॉक मुख्यालयों पर कम भीड़ पहुंच रही थी। पहले ही दिन अधिक नामांकन जमा हो जाने के कारण दूसरे दिन ब्लॉकों पर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ कम दिखाई दी। भीड़ अधिक न होने के कारण पुलिस कर्मियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन स्थल को कराया सैनिटाइज
विकास खंड रिसिया कार्यालय पर रविवार को नामांकन पत्र जमा किए जा रहे थे। नामांकन स्थल का तहसीलदार सदर राजकुमार बैठा ने निरीक्षण किया। खंडविकास अधिकारी रविशंकर प्रधान से बात भी की। इसके बाद पूरे नामांकन स्थल को सैनिटाइज कराया गया। तहसीलदार ने नामांकन करने वालों को सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की हिदायत भी दी।
चुनाव में हुए नामांकन एक नजर में
विकास खंड नामांकन
पयागपुर 1182
विशेश्वरगंज 1220
हुजूरपुर 1179
चित्तौरा 1689
फखरपुर 1420
कैसरगंज 1128
जरवल 1230
मिहींपुरवा 2775
बलहा 1563
नवाबगंज 1178
शिवपुर 1487
महसी 1576
तेजवापुर 1365
रिसिया 1787
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed