फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   208 meritorious students were honored, the light of the future shone on the stage.

Bahraich News: 208 मेधावी सम्मानित, मंच पर जगमगाई भविष्य की ज्योति

Sat, 30 May 2026 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
208 meritorious students were honored, the light of the future shone on the stage.
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावियों के साथ सांसद। - फोटो : भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावियों के साथ सांसद।
बहराइच। जिले के मेधावियों के सम्मान का साक्षी बना सीतापुर रोड स्थित लेजर रिसॉर्ट शुक्रवार को उत्साह, प्रेरणा और उपलब्धि के रंगों से सराबोर नजर आया। अमर उजाला द्वारा सहयोगी संस्थाओं के साथ आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 208 छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच से सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे गर्व से दमक उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉ. आनंद गोंड एवं अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण से जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। यदि लक्ष्य तय है तो रास्ते की कठिनाइयां कभी बाधा नहीं बनतीं। उन्होंने कहा कि जब तक मंजिल न मिले, तब तक निरंतर प्रयास करते रहना ही सफलता का मूल मंत्र है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि आज का दौर कड़ी प्रतिस्पर्धा का है। ऐसे में अनुशासन, निरंतर अध्ययन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि मेहनत इंसान की पूरी जिंदगी का नक्शा तय करती है। उन्होंने अपने संस्मरणों से मेधावियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को हरसंभव सहयोग देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए किताब तथा समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed