फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   208.16 crore outstanding on four sugar mills, notice to three

चार चीनी मिलों पर 208.16 करोड़ बकाया, तीन को नोटिस

Tue, 28 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
208.16 crore outstanding on four sugar mills, notice to three
बहराइच। जिले की चार चीनी मिलों पर किसानों का 208.16 करोड़ रुपये बकाया है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी व जिला गन्ना अधिकारी ने तीन चीनी मिलों को नोटिस जारी किया है। इसके बाद भी चीनी मिल की ओर से किसानों के भुगतान की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है।
विज्ञापन

जिले में चार चीनी मिलें संचालित हैं। वर्तमान में चीनी मिल संचालन चार माह से बंद है। वहीं मिलों पर गन्ना किसानों का अरबों रुपया बकाया है। परसेंडी में स्थित चीनी मिल का भुगतान सबसे बेहतर है। परसेंडी चीनी मिल में किसानों का सिर्फ 20.61 लाख रुपया बकाया है। वहीं चिलवरिया में स्थित शिंभावली शुगर मिल में गन्ना किसानों का सबसे अधिक 137 करोड़ रुपया बाकी है।
विज्ञापन

चिलवरिया चीनी मिल में किसानों का पिछले सत्र का भी रुपया बकाया है। बकाया भुगतान की रफ्तार काफी धीमी होने से किसान काफी परेशान हैं। लॉकडाउन के चलते गन्ना किसानों की स्थिति और भी खराब हो गई है। किसान भुगतान को लेकर चीनी मिल और जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। कुछ यही हाल नानपारा में स्थित श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल का है। श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल में किसानों का 50.89 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारो चीनी मिल पर गन्ना किसानों का 208.16 करोड़ रुपया बकाया है। आईपीएल चीनी मिल जरवलरोड पर भी करीब बीस करोड़ की बकाएदारी है। चीनी मिलों पर इतना बकाया होने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी शंभु कुमार ने 20 जुलाई को तीन चीनी मिलों को नोटिस जारी किया है। वहीं जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य ने भी 21 जुलाई को तीनों चीनी मिलों को नोटिस जारी किया है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि नोटिस के बाद भी गन्ना किसानों का भुगतान न किया गया तो उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परसेंडी चीनी मिल को नहीं दिया नोटिस
जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्या ने बताया कि परसेंडी में स्थित पारले चीनीमिल का गन्ना किसानों का भुगतान सबसे बेहतर है। यहां पर गन्ना किसानों का सिर्फ 20.61 लाख रुपये बाकी है। इसमें भी गन्ना किसानों का खाता सही फीडिंग न होने के कारण भुगतान नहीं हो सका है। जिसकी जानकारी मिल प्रशासन द्वारा ली जा रही है। जल्द ही यह भुगतान भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed