फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   कोहरे के चलते ट्रक नहर में गिरी, सड़क हादसे में दो घायल

कोहरे के चलते ट्रक नहर में गिरी, सड़क हादसे में दो घायल

Fri, 04 Jan 2019 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
कोहरे के चलते ट्रक नहर में गिरी, सड़क हादसे में दो घायल
नानपारा (बहराइच)। तराई में रात से सुबह तक घने कोहरे के चलते दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ा। कोहरे के चलते लखीमपुर जा रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर सरयू नहर में गिर गई। वहीं बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



नेपाल में सामान अनलोड कर एक ट्रक गुरुवार देर रात को वापस लखीमपुर जाते समय कोतवाली नानपारा क्षेत्र में हाड़ा बसहरी गांव के निकट सरयू मुख्य नहर पुल पर अनियंत्रित हो गई। ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। चालक सुभाष चंद और खलासी को हल्की चोटें आई हैं। उधर इसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहदेई गोकुल पुर निवासी 40 वर्षीय रामचंद्र गौतम शुक्रवार सुबह अपने घर से गांव निवासी साथी पंकज त्रिपाठी के साथ उसकी बाइक से नानपारा काम पर जा रहा था।
विज्ञापन



जब बाइक सवार नानपारा बहराइच मार्ग पर भवानियापुर गांव के पास पहुंचे तभी 10:40 बजे के आसपास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्लेटी कलर की कार ने जोरदार ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना आसपास के लोगों ने नानपारा पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती कराया वहां से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित का कहना है जिस कार ने टक्कर मारी वह कार नानपारा के टोल प्लाजा से होकर निकली। लेकिन टोल प्लाजा कर्मचारियों ने उस दुर्घटनाग्रस्त कार को बिना टोल लिये वीआईपी गेट से पास कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात वाहन चालक व टोल कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed