{"_id":"5b69e6bf4f1c1b6a1c8b4cad","slug":"201533667007-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजरे में नहीं फंसा तेंदुआ, दो मवेशी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजरे में नहीं फंसा तेंदुआ, दो मवेशी जख्मी
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटेराचौराहा (बहराइच)। नानपारा रेंज के बस्थनवा गांव के पास बाग में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। पर तेंदुआ इसमें फंसा नहीं। तेंदुए ने मंगलवार सुबह गाय व बकरी पर हमला कर जख्मी कर दिया। वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत बघौली गांव जंगल से सटा हुआ है। चार दिन पूर्व तेंदुए के हमले को लेकर बस्थनवा गांव स्थित बाग में पिंजरा लगाया गया था। लेकिन तेंदुआ ने रास्ता बदलते हुए सोमवार रात बघौली गांव निवासी अलखराम वर्मा की गाय व श्रीकांत की बकरी पर हमला कर निवाला बनाने की कोशिश की।
आसपास के ग्रामीणों के शोर मचाने व हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। वन दरोगा सत्यजीत ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की। वन दरोगा ने बताया कि टीम के साथ निरंतर गश्त की जा रही है।