{"_id":"59d3d15b4f1c1bcf538b57d2","slug":"201507053915-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस से अनुपस्थित आठ अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस से अनुपस्थित आठ अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस से नदारद आठ अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश
बहराइच। जिलाधिकारी अजयदीप सिंह व पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन महसी तहसील में हुआ। डीएम ने मौके से नदारद आठ अधिकारियों का वेतन रोकते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसील दिवस में जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करें। यहां आई 55 शिकायतों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों की सूची बनाते हुए वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने इसके बाद पिपरीमोहन गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके पांडेय, डीडीओ ओपी आर्य, पीडी अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं पयागपुर में गुलाम सरवर, सदर में गौरांग राठी, मोतीपुर में कुंवर वीरेंद्र मौर्य, नानपारा में एसपी शुक्ला की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ।