फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पोषण मिशन की मानीटरिंग करेगा लखनऊ का मेगा काल सेंटर

पोषण मिशन की मानीटरिंग करेगा लखनऊ का मेगा काल सेंटर

Sat, 24 Jun 2017 11:04 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
पोषण मिशन की मानीटरिंग करेगा लखनऊ का मेगा काल सेंटर
आशा बहू, एएनएम, आंगनबाड़ी व प्रधानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

पोषण मिशन की मॉनीटरिंग करेगा लखनऊ का मेगा काल सेंटर
बहराइच। जिले में राज्य पोषण मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए सरकार लखनऊ में मेगा काल सेंटर स्थापित करने जा रही है। इसे देखते हुए डीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम विकास भवन में बैठक हुई। जिसमें आशा बहू, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और प्रधानों का प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए गए।

राज्य पोषण मिशन के तहत संचालित हो रहे पोषाहार वितरण, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण आदि कार्यक्रम की समीक्षा के लिए सरकार लखनऊ में मेगा काल सेंटर स्थापित करने जा रही है। डीएम अजयदीप सिंह ने बताया कि मेगा काल सेंटर की वेबसाइट पर आशा बहू, एएनएम, ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मोबाइल नंबर, गांव का नाम, विकास खंड आदि अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके बाद वहां से समीक्षा करने के साथ सभी से कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली जाएगी। लाभार्थियों से भी कर्मचारियों के आने के संबंध में फीडबैक लिया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बाल विकास विभाग, प्रधानों को बीडीओ और आशा बहू व एएनएम को सीएमओ की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में सीडीओ राकेश कुमार, सीएमओ डॉ. अरुण लाल, सीएमएस डॉ. डीके सिंह, डॉ. मधु गैरोला, बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed