{"_id":"5945643f4f1c1b48298b4568","slug":"191497719871-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस पर इंदिरा स्टेडियम में सुबह लगेगी क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस पर इंदिरा स्टेडियम में सुबह लगेगी क्लास
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग दिवस पर इंदिरा स्टेडियम में सुबह लगेगी क्लास
तैयारियाें में जुटा प्रशासन, करीब आठ सौ लोग हो सकते हैं शामिल
बहराइच। योग दिवस की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुट गया है। योग दिवस पर लगने वाली क्लास में कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या समेत अन्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में आठ सौ से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह योग क्लास सुबह सात बजे से शुरू होगी और लगभग 45 मिनट तक चलेगी।
जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बहराइच के इंदिरा स्टेडियम को योग दिवस में होने वाले कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। इंदिरा स्टेडियम में लगभग एक हजार से अधिक लोगों के बैठकर योग करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाएं शुरू हो गई हैं। प्रभारी अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने बताया कि विश्व योग दिवस पर इंदिरा स्टेडियम में सुबह सात बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री और यूपी के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के आने का कार्यक्रम मिल चुका है। लगभग आठ सौ से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए स्वैच्छिक संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा है। योग दिवस को लेकर स्कूल व कॉलेजों में भी कार्यक्रम के निर्देश दिए गए हैं।
इंसेट
यह स्वयंसेवी संस्थाएं करेंगी मदद
योग दिवस पर लायंस क्लब, रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद, इनरव्हील क्लब, आईएमए आदि संस्थाएं भी मदद कर रही हैं। इनकी ओर से भी कार्यक्रम होंगे। वहीं, रिसिया के रेल क्रॉसिंग के पास खेल मैदान में भी कार्यक्रम होगा। जिसकी जानकारी समाजसेवी आशीष बंसल ने दी।
विज्ञापन
इंसेट
कल से शुरू होगा योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नानपारा रोड स्थित चौपाल सागर में 19 से 21 जून तक योग प्रशिक्षण शिविर होगा। आईटीसी चौपाल सागर में होने वाले प्रशिक्षण में योग शिक्षक सनत कुमार शुक्ल योगाभ्यास कराएंगे।