फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अशोक सिंह देहात कोतवाली और जयदीप बने रिसिया एसओ

अशोक सिंह देहात कोतवाली और जयदीप बने रिसिया एसओ

Thu, 21 Feb 2019 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
अशोक सिंह देहात कोतवाली और जयदीप बने रिसिया एसओ
बहराइच। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बहराइच जनपद में तीन साल से अधिक समय से जमे निरीक्षकों का तबादला हो गया था। उनके स्थान पर गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को देखते हुए डीआईजी देवीपाटन मंडल ने बहराइच जनपद में तैनात नानपारा कोतवाल आरपी यादव, नगर कोतवाल आलोक राव, देहात कोतवाल संजय मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण गोंडा और बलरामपुर जनपद के लिए कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने गोंडा से आए निरीक्षक जयदीप दूबे को रिसिया का प्रभारी निरीक्षक, अशोक कुमार सिंह को देहात कोतवाल, श्यामलाल सरोज को मुर्तिहा कोतवाल, महिला प्रकोष्ठ के रामजी यादव को नवाबगंज का प्रभारी निरीक्षक, एसपी कार्यालय में तैनात प्रबोध कुमार को हरदी थानाध्यक्ष और विनोद कुमार यादव को नवाबगंज से स्वाट टीम का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed