{"_id":"597a23c64f1c1b6b218b495f","slug":"181501176774-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मिला संदिग्ध डेंगू रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में मिला संदिग्ध डेंगू रोगी
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिला अस्पताल में भर्ती एक युवती में संदिग्ध डेंगू के लक्षण मिले हैं। जांच में इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि अभी एलायजा टेस्ट होगा। इसके बाद ही डेंगू की पुष्टि चिकित्सक कर सकेंगे। वह सप्ताह भर से बुखार की चपेट में है।
तराई में बदल रहे मौसम के बीच डेंगू का कहर शुरू हो गया है।
विशेश्वरगंज के कंछर गांव निवासी पवन मिश्र की बेटी लक्ष्मी (19) सप्ताह भर से बुखार की चपेट में थी। पवन ने स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराया, लेकिन फायदा न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुखार के साथ उसके शरीर पर चकत्ते भी निकल रहे थे।
इस पर अस्पताल के डॉक्टरों ने रैपिड और एलायजा टेस्ट के निर्देश दिए। अन्य नौ रोगियों को भी बुखार की शिकायत थी। उनके खून का नमूना भी परीक्षण के लिए ब्लड बैंक में लिया गया। 10 मरीजों के रैपिड परीक्षण में लक्ष्मी की जांच पॉजिटिव रही।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. ओपी पांडेय का कहना है कि रैपिड टेस्ट प्राथमिक परीक्षण है। इसके बाद एलायजा टेस्ट किया जाएगा। उसमें भी अगर टेस्ट पॉजिटिव मिला, तब लक्ष्मी को डेंगू रोगी घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल लक्ष्मी का स्वास्थ्य स्थिर है। एलायजा टेस्ट की तैयारी शुरू की गई है।