{"_id":"5c3a333fbdec22732854b84b","slug":"171547318079-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर बनेंगे सभी विभागों के दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर बनेंगे सभी विभागों के दफ्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा कस्बे में निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट की चार दीवार और कटीले तारों की बाड़ लगाने का काम पूरा हो चुका है।
अब कार्यालय भवन और सिक्सलेन रोड का निर्माण शुरू होना है। इसके लिए 200 करोड़ रुपये बजट की जरूरत है। चेक पोस्ट पर सभी विभागों के कार्यालय स्थापित होंगे, जिससे नेपाल से आने और जाने वाले वाहनों की एक साथ जांच हो सकेगी।
व्यापारियों को भी चक्कर नहीं लगाने पड़ेेंगे। 14 जनवरी को गृहमंत्री राजनाथ सिंह का आगमन प्रस्तावित है। गृहमंत्री इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का शिलान्यास कर बजट की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुलभ बनाने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा कस्बे में इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का निर्माण कार्य 55 हेक्टेयर जमीन पर चल रहा है। प्रथम चरण में चिन्हित जमीन की चार दीवार का निर्माण पूरा हो चुका है।
इस पर 2.70 करोड़ खर्च हो चुके हैं। दिल्ली की कार्यदायी संस्था राइट की ओर से चार दीवार का निर्माण कार्य करवाया गया है।
कार्यदायी संस्था के सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर अजय अग्रवाल ने बताया कि अब इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट समेत नौ जांच एजेंसियों के कार्यालय भवन व छह लेन सड़क मार्ग का निर्माण होना है।
इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। भवन निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये बजट की जरूरत है। इसका प्रस्ताव शासन में लंबित है।
सोमवार को भारत सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह रुपईडीहा पहुंचेंगे। वहां वे जनसभा को संबोधित करने के बाद निर्मित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट परिसर की चार दीवार निर्माण का मुआयना करेंगे। इसके बाद भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
ये दफ्तर होंगे स्थापित
इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर एसएसबी भवन, सेल टैक्स भवन, चाइल्ड लेबर प्रोटक्शन, ह्यूमन ट्रैफकिंग और पर्यावरण संरक्षा भवन के दफ्तर बनेंगे।
सिक्स लेन सड़क बनेगी
इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट निर्माण का उद्देश्य भारत-नेपाल के बीच आयात निर्यात के लिए आने-जाने वाले ट्रकों की जांच एक ही स्थान पर करना है, जिससे समय की बचत हो सकेगी।
ट्रक चालकों और व्यापारियों को भी जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कार्यालय भवनों तक ट्रकों के पहुंचने के लिए छह लेन सड़क मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। आसानी से वाहनों का आवागमन हो। -राहुल पांडेय, सीडीओ
जनसभा के मद्देनजर अफसरों ने लिया जायजा
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आगमन की सूचना मिली है। 14 जनवरी को आगमन संभावित है। उसी के अनुरूप तैयारियां शुरू की गई हैं। निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट परिसर में पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ ही एएसपी रवींद्र सिंह, सीडीओ राहुल पांडेय, एसडीएम प्रभास कुमार के अलावा विभिन्न एजेंसियों के लोग भी शनिवार को रुपईडीहा पहुंचे। व्यवस्था को जांचा।
एनएसजी के अफसरों ने तैयारियों को परखा
गृहमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को एनएसजी के अधिकारियों के साथ ही लैंड पोर्ट अथार्टी ऑफ इंडिया के अधिकारी भी रुपईडीहा पहुंचे। सभी ने तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए टिप्स सुझाए।