{"_id":"594564574f1c1b0c1c8b477a","slug":"171497719895-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरा कार्य छोड़कर कार्यदायी संस्था खिसकी, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरा कार्य छोड़कर कार्यदायी संस्था खिसकी, ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क का निर्माण पूरा न होने से बिफरे ग्रामीण
नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, डीएम व सीएम को भेजा ज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। कस्बे में विधायक निधि से बन रहे डामरीकृत मार्ग का कार्य अधूरा छोड़कर कार्यदायी संस्था भाग गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों व कस्बेवासियों ने शनिवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को भेजा।
नवाबगंज में स्थित जवाहर इंटर कॉलेज से चौक घंटाघर तक विधायक निधि से विधानसभा चुनाव से पूर्व मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिली थी। चुनाव के पूर्व ही कार्य शुरू हो गया था। लेकिन आचार संहिता के चलते बीच में काम रुकवा दिया गया था। चुनाव निपटने के बाद कार्य शुरू हुआ, लेकिन कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों ने आधा अधूरा कार्य छोड़ दिया। कई दिन बाद जब कस्बे के लोगों को जानकारी हुई तो सभी सकते में आए। इस मामले में शनिवार को लतीफ अहमद, अब्दुल मुजीब, खां हाफिज तैय्यब आदि की अगुवाई में ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग की। इस मौके पर गुस्साए लोगों ने क्षेत्रीय विधायक यासर शाह के खिलाफ भी नारे लगाए। इस मौके पर अब्दुल हफीज, अब्दुल मजीद, सेबू, रानू आदि मौजूद रहे।