फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   17 cases filed against tabligi deposits end, latent passport

17 तब्लीगी जमातियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा खत्म, लाैटाया गया पासपोर्ट

Wed, 03 Mar 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
17 cases filed against tabligi deposits end, latent passport
बहराइच के कोतवाली नगर में तब्लीकी जमात के लोगों को पासपोर्ट सौंपते पुलिसकर्मी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कोरोना काल के दौरान विदेश आए तब्लीगी जमातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जेल भेजे गए 17 जमातियों का मुकदमा शासन के निर्देश पर खत्म कर दिया गया। रिहाई के बाद उनको बुधवार को नगर कोतवाली में पासपोर्ट सौंप दिया गया। अब वह अपने देश लौट सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान तब्लीगी जमात के लोग मस्जिदों में आए हुए थे। बहराइच में थाईलैंड से सात व इंडोनेशिया से 10 मौलाना आए थे। इनके साथ एक मुंबई के मौलाना भी थे। इन सभी के खिलाफ नगर कोतवाली में वैश्विक महामारी व पासपोर्ट अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया था। कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने के बाद सब कुछ सामान्य हुआ तो शासन ने कोरोना काल के दौरान दर्ज हुए मुकदमे को वापस लेने का ऐलान कर सभी को राहत देने का काम किया।
विज्ञापन

एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर 17 तब्लीगी जमात के लोगों पर दर्ज मुदकमा खत्म कर दिया गया है। इन पर कोर्ट ने 15 सौ रुपये का जुर्माना लगाया था। बुधवार को नगर कोतवाली में 17 तब्लीगी जमात के लोगों को उनके पासपोर्ट सौंप दिए गए। अब सभी का मुकदमा खत्म हो गया है। सब लोग अपने देश को वापस जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed