{"_id":"5c23c6a7bdec2256a03b6b4c","slug":"161545848487-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध स्लाटर हाउस पर पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध स्लाटर हाउस पर पुलिस का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल (बहराइच)। जरवल नगर पंचायत में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। चार अन्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला तकिया में कई दिनों से अवैध स्लाटर हाउस संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी।
जरवलरोड के प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मोहल्ला तकिया में छापेमारी की। टीम मोहल्ला निवासी शमीम के घर के पास पहुंची।
उस दौरान कुछ लोग पन्नी में सामान लेकर आते-जाते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उनको रोक कर तलाशी ली तो पॉलीथीन में मांस मिला। इस पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी।
एसओ ने बताया कि मोहम्मद समीम, मोहम्मद फैज, दानिश, लईक निवासी जरवल कस्बा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। सभी अवैध स्लाटर हाउस संचालित कर रहे थे।
फरीद, मुनीब कसाई, अमीरुन पत्नी शरीद खां, आरिफ निवासी कस्बा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने सभी के विरुद्ध केस दर्ज कर कर जांच शुरू की तो आरोपियों के पास से कुल्हाड़ी, चमड़ा, तराजू, बांट, मांस के छोटे-छोटे टुकड़े, चापड़, बांका आदि बरामद हुआ।
विज्ञापन
मांस को सीज करते हुए चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस की सूचना पर जरवल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव सक्सेना ने बरामद मांस की जांच की। डॉ. राजीव ने बताया कि यह मांस भैंस का है।