{"_id":"5d0d072b8ebc3e45b7451876","slug":"15611348761650-bahraich-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को दबोचा
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को सुबह गश्त के दौरान पुलिस और एसएसबी के जवानों ने 50 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को पकड़ लिया। बरामद हेरोइन को सीज कर तस्करों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के पास से बरामद स्मैक की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।
सशस्त्र सीमा बल के उप कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि सीमा पर मादक द्रव्य तस्करों की सक्रियता की सूचना मिल रही थी। इस पर शुक्रवार को सुबह चार बजे रुपईडीहा पुलिस व सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू किया। गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के रुपईडीहा बस स्टैंड पर खड़े होने का पता चला।
इस पर प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा व सशस्त्र सीमा बल के इंस्पेक्टर अरुण कुमार की अगुवाई में गश्ती टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को दबोच लिया। पूछताछ के बाद तलाशी ली गई तो दोनों के पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए तस्करों की पहचान साहिबे आलम और रिजवान अहमद निवासी मोहल्ला मंसूरगंज बहराइच के रूप में हुई है। बरामद स्मैक को सीज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।