{"_id":"5d0d07188ebc3e3ec64d6430","slug":"15611348574-bahraich-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत उपचुनाव की सार्वजनिक अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन भी शुरू हो गए हैं। नामांकन के पहले दिन तीन ब्लॉकों से सात पर्चों की बिक्री हुई है। पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।
पंचायत उपचुनाव के लिए बहराइच जनपद में 112 खाली स्थानों के लिए उपचुनाव होना है। इसमें एक जिला पंचायत सदस्य, तीन बीडीसी और दस ग्राम प्रधानों के पद शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारियों ने भी सार्वजनिक नोटिस जारी कर दी।
इसके साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया। मगर पहले दिन किसी भी ब्लॉक में प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसुरेश वर्मा ने बताया कि पहले दिन फखरपुर और मिहींपुरवा में दो-दो और कैसरगंज में तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। 26 जुलाई तक नामांकन होने के कारण अभी दो से तीन दिन बाद ही नामांकन शुरू होने की संभावना है।