फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   डीएम को सौंपा ज्ञापन

डीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 21 Jun 2019 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
डीएम  को सौंपा ज्ञापन
बहराइच। प्रतिभा संरक्षण इकाई की अगुवाई में डिग्रीधारकों का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर डिग्री व इंटर कॉलेजों में डिग्रीधारक बेरोजगार युवकों को ही मानदेय पर नियुक्ति दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में डिग्रीधारकों ने कहा है कि एक तरफ प्रदेश सरकार 50 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद स्क्रीनिंग परीक्षण कर यह कहकर रिटायर कर देती है कि संबंधित कर्मी या अधिकारी सेवा करने के योग्य नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ सेवानिवृत्त शिक्षकों को पुन: मानदेय पर रख लिया जाता है। यह डिग्रीधारक बेरोजगार युवकों के लिए न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन


डिग्रीधारकों ने मुख्यमंत्री से कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के स्थान पर प्रशिक्षित योग्य डिग्रीधारक युवाओं को मानदेय पर नियुक्त कर तीन साल में सेवा की गुणवत्ता के आधार पर स्थायी समायोजन किया जाए। प्रदेश के सभी विभागों में खाली पड़े पदों पर स्थायी तौर पर भर्ती कराया जाए। आउटसोर्सिंग के आधार पर हो रही भर्ती पर तत्काल रोक लगाई जाए। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में एनजीओ का दखल बंद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिग्रीधारकों ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुये रिटायर्ड शिक्षकों के स्थान पर प्रशिक्षित युवाओं को मौका देने की मांग की। इस मौके पर डॉ. दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण पांडेय, अमर सिंह, डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. हनुमान, डॉ. विवेक दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed