फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   किराने की दुकान में घुसे अजगर को वनकर्मियों ने निकाला

किराने की दुकान में घुसे अजगर को वनकर्मियों ने निकाला

Thu, 20 Jun 2019 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
किराने की दुकान में घुसे अजगर को वनकर्मियों ने निकाला
बिछिया (बहराइच)। बिछिया बाजार में गुरुवार को दोपहर एक किराने की दुकान में अजगर घुस गया। वनकर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा। इसके बाद उसे कतर्नियाघाट रेंज के घने जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज में बिछिया बाजार स्थित है। दोपहर में बाजार निवासी सुशील गुप्ता अपने किराने की दुकान से ग्राहकों को सामान दे रहे थे। उसी समय बोरियों के बीच अजगर बैठा दिखा। अजगर को देखते ही दुकान में मौजूद लोग शोर मचाते हुए बाहर भागे। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह अजगर को काबू में किया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए अजगर का वजन लगभग 20 किलो है। उसे रेंज के घने जंगल में आबादी से दूर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed