{"_id":"5d0bb58c8ebc3e0cad1551cf","slug":"156104844519-bahraich-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना का स्थापना दिवस
विज्ञापन
बहराइच/नानपारा। शहर के घसियारीपुरा मोहल्ले में स्थित महादेवा तालाब के पास शिवसेना का 54वां स्थापना वर्ष मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को शिवसेना को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवसेना के जिला प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शिवसेना की स्थापना 54 साल पहले बाला साहेब ठाकरे ने की थी। शिवसेना की स्थापना करने का उद्देश्य मजदूरों, गरीबों और किसानों को उनका हक दिलाना व हिंदू राष्ट्र की स्थापना करना है। जिला प्रमुख ने कहा कि शिवसेना आज भी बाला साहेब के आदर्शों पर चलते हुए प्रमुख उद्धव ठाकरे की अगुवाई में पूरे देश में काम कर रही है। सभी कार्यकर्ताओं को शिवसेना की नीतियों से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की जरूरत है।
इस मौके पर जिला महासचिव अभिषेक कुमार गुप्ता, युवा सेना प्रमुख बृजभूषण रस्तोगी, संदीप कुमार, बाबा भारती, आशीष कश्यप आदि मौजूद रहे। उधर, शिवसेना के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष शुभम जायसवाल, महासचिव पवन कनौजिया, शोभित शर्मा, संजय कुमार, हिमांशु गुप्ता, सनी शर्मा, आलोक मदेशिया आदि मौजूद रहे।