फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   राशनकार्ड से नाम कटा तो नारेबाजी कर प्रदर्शन

राशनकार्ड से नाम कटा तो नारेबाजी कर प्रदर्शन

Tue, 18 Jun 2019 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
राशनकार्ड से नाम कटा तो नारेबाजी कर प्रदर्शन
बिछिया (बहराइच)। वनग्राम बिछिया व भवानीपुर के करीब 100 ग्रामीणों का नाम अचानक राशनकार्ड सूची से काट दिया गया है। इससे मजदूरी पेशा वर्ग के लोग परेशान हैं। पीड़ित ग्रामीणों ने पूर्ति कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन समस्या का समाधान न होने पर मंगलवार को उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है।
विज्ञापन


बिछिया व भवानीपुर निवासी सीता देवी, गीता देवी, मीना देवी, मैना, जीनत खातून, शबनम, रईसा अंजुम आरा आदि की अगुवाई में मंगलवार को सुबह गांव की महिलाएं और पुरुष एकत्रित हुए। उन्होंने पूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि राशनकार्ड सूची से 100 से अधिक ग्रामीणों के नाम अचानक काट दिए गए हैं। ऐसे में कोटेदार की ओर से राशन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि दोनों गांव में 90 फीसदी लोग मजदूरी पेशा वर्ग के हैं। कोटे के राशन का ही सहारा था। लेकिन अब कोटे का राशन न मिलने से परिवार के भूखे रहने की नौबत बन रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही समस्याओं का समाधान न होने पर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed