फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   प्रदेश में बढ़ रही घटनाओं पर युवा शक्ति दल ने जताया विरोध

प्रदेश में बढ़ रही घटनाओं पर युवा शक्ति दल ने जताया विरोध

Tue, 18 Jun 2019 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ रही घटनाओं पर युवा शक्ति दल ने जताया विरोध
बहराइच। प्रदेश में बढ़ रहीं घटनाओं को लेकर युवा शक्ति दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें उन्होंने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के साथ अपराधों पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कुमार गौतम व जिलाध्यक्ष राजेश भारती की अगुवाई में मंगलवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने कहा कि आगरा में बार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दरवेश यादव की कचहरी में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। अलीगढ़ में ढाई वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


हमीरपुर व कुशीनगर जिले में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। लेकिन पुलिस आरोपियों को कड़ी सजा नहीं दिलवा रही है। जिससे घटनाएं बढ़ रही हैं। कहा कि प्रदेश में हो रहे अपराधों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट पर करने के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। युवा शक्ति दल के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा व नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर कीर्तिप्रकाश भारती को सौंपा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप गौतम, प्रदेश सचिव जसीम अहमद, मीडिया प्रभारी प्रवींद्र गौतम, जिला महासचिव संजय सोनकर, अलीम अहमद, कमलेश भास्कर, दीपू, सुभाष, कमलेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed