बहराइच। मक्कापुरवा गांव निवासी एक परिवार के लोग शुक्रवार की रात धार्मिक यात्रा पर कार से महाकालेश्वर जाने के लिए निकले। कार सवार लोग जब गोंडा-बहराइच मार्ग पर बेरिया गांव के निकट पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार सामने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली मेें पीछे से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मां-बेटी समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से मां-बेटी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
शहर के कोतवाली देहात अंतर्गत मक्कापुरवा निवासी सुमनलता (55) पत्नी अरविंद मिश्रा, अपनी बेटी आरती मिश्रा (25), दीपक मिश्रा (38) पुत्र जगदंबा प्रताप मिश्रा तथा सुमनलता के मामा संतोष तिवारी (40) पुत्र बाबूलाल तिवारी निवासी भक्तापुरवा सफारी से शुक्रवार देर रात महाकालेश्वर दर्शन के लिए घर से रवाना हुए।
कार सवार लोग जब गोंडा-बहराइच मार्ग पर बेरिया के निकट पहुंचे, तभी ब्रेकर आ गया। ब्रेकर को ट्रैक्टर-ट्रॉली पार कर रही थी। तभी उसमें पीछे से सफारी तेज रफ्तार में जा भिड़ी। चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली में फंसी कार को किसी तरह ग्रामीणों की मदद से किनारे करवाया। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर संतोष तिवारी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सुमनलता और आरती की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उधर, ट्रॉली पर सवार पयागपुर के खुटेहना निवासी रामसुद्धी (85) पुत्र मगरे, बाबूराम (70) और रामदयाल (60) भी घायल हो गए। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रॉली पर दहेज का सामान ले जाया जा रहा था।