फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चेहरा बदला, पार्टी पुरानी, जीत का सिलसिला बरकरार

चेहरा बदला, पार्टी पुरानी, जीत का सिलसिला बरकरार

Thu, 23 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
चेहरा बदला, पार्टी पुरानी, जीत का सिलसिला बरकरार
बहराइच। बहराइच सुरक्षित सीट पर इस बार भी पुरानी पार्टी भाजपा का ही कब्जा बरकरार है। हालांकि कुर्सी पर चेहरा बदल गया। निवर्तमान सांसद सावित्रीबाई फुले की बगावत के बाद भाजपा ने बलहा विधायक अक्षयवरलाल गोंड पर भरोसा जताया था। अक्षयवरलाल ने पार्टी के भरोसे को कायम रखते हुए जीत का सिलसिला बरकरार रखा। जिसके चलते दूसरी बार भाजपा बहराइच संसदीय सीट पर परचम फहराने में सफल रही है।
विज्ञापन


वर्ष 1952 से अब तक 16 लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं। छह बार कांग्रेस और चार बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संसद पहुंचे। वर्ष 1991 व 1996 में बहराइच सीट दो चुनाव मेें लगातार भाजपा के पास रही। लेकिन वर्ष 1998 में हुए चुनाव में बसपा प्रत्याशी आरिफ मोहम्मद खान ने भाजपा के गढ़ में सेंधमारी कर ली थी। लेकिन 1999 में हुए उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पदमसेन चौधरी ने अपनी सीट बसपा से वापस ले ली थी। लेकिन भाजपा की यह कुर्सी ज्यादा दिन नहीं रह सकी।
विज्ञापन


2004 में हुए लोकसभा चुनाव में सपा की प्रत्याशी रुआब सईदा ने भाजपा प्रत्याशी पदमसेन चौधरी को पराजित करते हुए बहराइच सीट सपा की झोली में डाल दी थी। 2004 के चुनाव में दूसरे नंबर पर बसपा के भगतराम मिश्रा थे। वर्ष 2009 में भाजपा को लगा था कि वह अपनी खोई सीट प्राप्त कर लेगी, लेकिन गोरखपुर के निवासी कमांडो कमल किशोर अचानक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में आ गए। बहराइच की जनता ने उन पर विश्वास जताया और संसद पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस से बहराइच सीट की कुर्सी छीनकर कमल का फूल खिलाया। लेकिन चुनाव जीतने के बाद तत्कालीन भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले बगावत पर उतर आई। जिसके चलते 2019 के चुनाव में भाजपा हाईकमान ने बलहा विधायक अक्षयवरलाल गोंड पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया।


बलहा विधायक ने भी पार्टी के भरोसे पर खरा उतरते हुए रिकॉर्ड 1.28 लाख से अधिक मतों से जीत का सिलसिला बरकरार रखा। अब इसे मोदी लहर कहें या बहराइच के जनता की विकास की चाहत। एक बार फिर अवध क्षेत्र के प्रथम द्वार बहराइच पर भाजपा का परचम फहरा गया है।

इंसेट
1952 से अब तक लोकसभा पहुंचने वाले नेता
वर्ष पार्टी प्रत्याशी
1952 कांग्रेस रफी अहमद किदवई
1957 कांग्रेस सरदार जोगेंद्र सिंह
1962 स्वतंत्र पार्टी कुंवर राम सिंह
1967 जनसंघ केके नैयर
1971 कांग्रेस पं. बदलूराम शुक्ला
1977 जनता पार्टी ओपी त्यागी
1980 कांग्रेस मुजफ्फर हुसैन
1984 कांग्रेस आरिफ मोहम्मद खां
1989 जनता दल आरिफ मोहम्मद खा
1991 भाजपा रुद्रसेन चौैधरी
1996 भाजपा पदमसेन चौधरी
1998 बसपा आरिफ मोहम्मद खां
1999 भाजपा पदमसेन चौधरी
2004 सपा रुआब सईदा
2009 कांग्रेस कमलकिशोर
2014 भाजपा सावित्री बाई फुले
2019 भाजपा अक्षयवरलाल गोंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed