फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   आ गई इंतजार की घड़ी.

आ गई इंतजार की घड़ी.

Wed, 22 May 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
आ गई इंतजार की घड़ी.
17वीं लोकसभा चुनाव परिणाम के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। भोर होते ही गल्ला मंडी समिति में स्थापित विधानसभा क्षेत्रवार पटल पर मतगणना शुरू होगी। बहराइच व कैसरगंज (आंशिक) संसदीय क्षेत्र के लिए होने वाली मतगणना में 98 टेबल लगाई जाएंगी। एक टेेबल पर दो कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


कुल 196 कर्मचारियों पर ईवीएम की मतगणना का जिम्मा होगा। मतगणना स्थल तक मोबाइल, असलहे व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। बहराइच संसदीय क्षेत्र के महसी, मटेरा, बहराइच सदर, बलहा और नानपारा विधानसभा क्षेत्र और कैसरगंज (आंशिक) के पयागपुर और कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र मेें सात मई को वोट पड़े थे।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों की ईवीएम को गल्लामंडी परिसर में बने स्ट्रांगरूम में रखा गया था। ईवीएम को सुबह आठ बजे निकाला जाएगा। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि ईवीएम के मतों की गणना के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल लगाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए 70 और कैसरगंज के दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए 28 टेबल लगाई गई हैं। बताया कि एक टेबल पर दो कर्मचारी तैनात रहेंगे। मतगणना के काम में कुल 196 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना स्थल तक मोबाइल, असलहे व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

गल्लामंडी परिसर में हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग टेबल लगाने की व्यवस्था की गई है। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र के लिए तैनात सहायक रिटर्निंग आफिसर की टेबल भी अलग लगाई गई है। यहां एआरओ मतगणना एजेंटों की शिकायतें सुनेंगे। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्रवार प्रत्याशियों को मिलने वाले मतों की जानकारी भी देंगे।

मतगणना चारों ओर से लगी लोहे की जालियों के अंदर होगी। इसमें किसी भी प्रत्याशी या अन्य बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। हर टेबल के लिए प्रत्याशियों ने एजेंट बना लिए हैं लेकिन ये एजेंट जालियों के बाहर रहकर ही मतगणना के परिणाम नोट कर सकेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसुरेश वर्मा ने बताया कि गल्लामंडी परिसर में 23 मई की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मंडी समिति के टीन शेड नंबर एक में बहराइच के बलहा, नानपारा और मटेरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की जाएगी।

टीन शेड नंबर दो में बहराइच के साथ पयागपुर और कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम की मतगणना होगी। महसी विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम की मतगणना स्ट्रांग रूम के सामने बरामदे में की जाएगी।

मतगणना में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि गल्लामंडी के मुख्य गेट को पूरी तरह से मतगणना के दौरान बंद रखा जाएगा। मतगणना में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों को ही मतगणना स्थल तक जाने की अनुमति रहेगी।

उन्होंने बताया कि चार कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा 1500 जवान सुरक्षा ड्यूटी में मुस्तैद रहेंगे। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा मौजूद रहेगा। एसपी ने बताया कि मतगणना के दौरान 50 दरोगा ड्यूटी पर तैनात रहेेंगे। इसके अलावा 350 सिपाहियों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। इन सभी के साथ किसी बाहरी व्यक्ति को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

चुनाव सेल प्रभारी ने बताया कि मतगणना में लगाए जाने वाले दरोगा व सिपाहियों को पहचान पत्र जारी किया गया है। मतगणना कार्य में लगने वाले कर्मचारियों का भी पहचान पत्र बना है। उन्होंनेे बताया कि बिना पहचान पत्र वाले किसी भी वर्दीधारी या कर्मचारी का प्रवेश मतगणना स्थल पर पूर्णरूप से प्रतिबंधित होगा।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी रामसुरेश वर्मा ने बताया कि दरगाह शरीफ मंडी परिसर मार्ग पर मतगणना समय में आम आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ दरगाह भिनगा रोड पर ही यातायात का संचालन होगा। सुबह छह बजे से मतगणना समाप्ति तक आदेश प्रभावी रहेगा।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक मतगणना के दौरान मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार भी पूरी मतगणना पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed