{"_id":"5ce58433bdec22076e31adcc","slug":"155854551120-bahraich-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीपैट की पर्ची का होगा मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीवीपैट की पर्ची का होगा मिलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट की पर्ची के मिलान को लेकर छिड़ी बहसबाजी को दरकिनार करते हुए जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग के फैसलों के अनुसार ही पर्ची मिलान कराए जाने की बात कही है। हर विधानसभा क्षेत्र के चयनित पांच बूथों के वीवीपैट का मिलान मतगणना के बाद कराया जाएगा।
लोकसभा चुनाव में ईवीएम से हुए मतदान के बाद वीवीपैट की पर्ची के मिलान को लेकर पूरे देश में एक बहस छिड़ी हुई है। मगर चुनाव आयोग ने अपने निर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में जिला प्रशासन भी आयोगों के निदेशों को लेकर ही काम करने की तैयारी कर चुका है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसुरेश वर्मा ने बताया कि आयोग के निर्देशों के क्रम में मतगणना के बाद वीवीपैट की पर्ची का मिलान ईवीएम में किए गए मतदान से किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र के पांच अलग-अलग बूथों को चयनित करते हुए वीवीपैट की पर्ची कर्मचारियों द्वारा बाहर निकाली जाएगी जिसके बाद उनका मशीन में डाले गए वोटों से मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
गल्लामंडी परिसर में गुुरुवार सुबह मतगणना का काम शुरू हो जाएगा। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। पोस्टल बैलेट के प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश ने बताया कि इसके बाद ही ईवीएम के मतों की गणना होगी।
गल्लामंडी परिसर में विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना का चार्ट तैयार किया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना का काम सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा लेकिन इसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। इसके बाद ही ईवीएम की मतगणना शुरू की जाएगी।