फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चितौरा झील के तट पर अव्यवस्था के बीच डुबकी लगा रहे जायरीन

चितौरा झील के तट पर अव्यवस्था के बीच डुबकी लगा रहे जायरीन

Wed, 22 May 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
चितौरा झील के तट पर अव्यवस्था के बीच डुबकी लगा रहे जायरीन
सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर मुख्य मेला गुरुवार से शुरू होगा। ऐसे में पहले पड़ाव चित्तौरा झील पर जायरीन का रेला उमड़ने लगा है। झील तट पर अव्यवस्थाएं अधिक हैं। इसी के बीच जायरीन परंपरा का निर्वहन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


जेठ मेले में शामिल होने के लिए पूर्वांचल समेत देश के विभिन्न हिस्सों से जायरीन ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली व बसों से चित्तौरा झील के तट पर पहुंच रहे हैं। जायरीन के डेरे से झील का तट गुलजार हो गया है। लेकिन झील के तट पर साफ-सफाई का अभाव है, गंदगी भी है।
विज्ञापन


इसी गंदगी में जायरीन परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। तट पर परंपरा निर्वहन के बाद गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए जायरीन हठीले, नगरौर होते हुए दरगाह शरीफ पहुंचकर गाजी की मजार पर हाजिरी लगा रहे हैं। झील तट पर लगभग लगभग दो लाख जायरीन के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्तौरा झील से चलकर जायरीन हठीले होकर गुजर रहे हैं। हठीला दरगाह शरीफ में वर्षों पुरानी मुर्गा उड़ाने की परंपरा भी जायरीन निभा रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि हठीले में मुर्गा उड़ाने से सभी दु:खों व कष्टों का निवारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed