फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   हर किसी की जीत की अपनी है गणित

हर किसी की जीत की अपनी है गणित

Wed, 22 May 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
हर किसी की जीत की अपनी है गणित
लोकसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह शुरू होगी। इसे लेकर प्रत्याशी गुणा-गणित से अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं। किसी को काडर और किसी को मुस्लिम वोट का भरोसा है तो कोई अपने दल के प्रति लोगों की बढ़ी आस्था का हिस्सा मान रहा है।
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी शब्बीर अहमद वाल्मीकि बुधवार दोपहर घर पर कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना के मामले को लेकर मंथन करते मिले। शब्बीर चार बार चरदा के विधायक रह चुके हैं। 2009 व 2014 में भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इनका कहना है कि क्षेत्र और समय बदला है लेकिन उनकी सरकार के विकास कार्य किसी से छिपे नहीं है।
विज्ञापन


सपा के परंपरागत वोट के अलावा महागठबंधन का लाभ मिलेगा। कांग्रेस व भाजपा कहीं दूर-दूर तक नहीं है। मुस्लिम, दलित और पिछड़े समुदाय के वोटों के साथ होने से जीत तय है। उन्होंने कहा कि सुबह इबादत के साथ शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री बाई फुले भी नानपारा स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को ईवीएम से मतगणना कराने का तरीका समझाती मिलीं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा से लोग अपने को छला महसूस कर रहे हैं। पांच वर्ष सांसद रहीं। हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया है। देश को कांग्रेस ही तरक्की की राह पर ले जा सकती है।

भाजपा का शासन जनता भुगत चुकी है। कांग्रेस की नीतियां और जनता का उन पर विश्वास जीत अवश्य दिलाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की लहर तो साथ है ही महिलाओं और युवाओं का अधिक वोटिंग प्रतिशत इस बार का मतदान के प्रति उत्साह कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर मतगणना स्थल जाएंगी।

भाजपा प्रत्याशी अक्षयवर लाल गोंड भी कार्यकर्ताओं के साथ अपने गोंडा रोड स्थित आवास पर मिले। बोले कि पहले की अपेक्षा अब मतगणना कराना काफी आसान हो गया है। जो कार्यकर्ता मतगणना एजेंट बने हैं, उन्हें मतगणना कराने का तरीका समझा रहे थे। कहा कि भाजपा ने जो काम किए हैं, वह किसी सरकार ने नहीं किए।

सर्वसमाज भी इस बार साथ रहा है। मतदाताओं ने मोदी लहर को स्वीकार करते हुए भाजपा को वोट दिया है। साथ ही इस चुनाव में भ्रष्टाचार और विकास अहम मुद्दा है। भाजपा की सरकार देश में बनने पर ही लोगों को सुकून मिलेगा। लोग कांग्रेस, सपा और बसपा से पूर्व में छले गए।


भाजपा ने विकास का पहिया दौड़ाया। विधायक रहते हुए काम किया है। इसके अलावा परंपरागत वोट के साथ ही मुसलिम व पिछड़े वर्ग ने भाजपा को वोट दिया है। जीत तय है। बोले कि सुबह मतगणना स्थल पर जाने से पूर्व पूजा-अर्चना करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed