{"_id":"5ce58419bdec22076019e856","slug":"15585454855-bahraich-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट व्यवसायी की हत्या कर शव को गाड़ा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट व्यवसायी की हत्या कर शव को गाड़ा, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी की खदान करने के लिए एक सीमेंट व्यवसायी रात में सहयोगियों के साथ घर से निकला लेकिन वह खदान स्थल पर न जाकर नृत्यांगना के घर पहुंच गया। नृत्य देखने के दौरान कुछ लोगों से विवाद हुआ।
देर रात घर लौटते समय गंधिला चौराहे के निकट पिकअप सवार लोगों ने व्यवसायी को काबू में कर पीटकर मार डाला जबकि व्यवसायी का साथी भाग निकला। हमलावरों ने शव कूड़े के ढेर में दबा दिया।
सुबह मोबाइल की घंटी बजने पर शव के दबे होने का पता चला। परिवारीजन व गांव के लोग पहुंचे तो सभी ने मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची दो थानों की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
हरदी थाना अंतर्गत सिंगिया नसीरपुर गांव निवासी मजहर अली उर्फ राजू (30) पुत्र मोहम्मद उमर की सीमेंट की दुकान राजीचौराहा बाजार में है। मंगलवार रात साढ़े 11 बजे के आसपास मजहर ने घर पर मिट्टी खदान कराने के लिए बाहर जाने की बात कही।
उसने अपनी बाइक पर गंगापुरवा गांव निवासी बृजेश उर्फ विवेक को बिठाया लेकिन खदान स्थल पर न जाकर मजहर और बृजेश नौतला गांव स्थित एक नृत्यांगना के घर पहुंच गये। वहां सभी ने नृत्य देखा। इसी दौरान मजहर का कुछ लोगों से विवाद हो गया।
विवाद के बाद मजहर बृजेश को बाइक पर बिठाकर घर के लिए रवाना हो गए। रात साढ़े 12 बजे के आसपास मजहर जब गंधिला चौराहे के निकट पहुंचे तो बाइक रोक कर मोबाइल पर बात करने लगे। इसी दौरान पीछे से आए पिकअप सवार पांच लोगों ने मजहर को काबू में कर पिटाई शुरू कर दी।
सहयोगी बृजेश का कहना है कि पिकअप सवार लोगों के हमला करने पर उसने भागकर किसी तरह जान बचायी। इस दौरान हमलावरों ने मजहर की हत्या कर उसके शव को पास स्थित कूड़े में दबा दिया।
उधर मजहर के घर न पहुंचने पर परिवारीजन उसके मोबाइल पर निरंतर फोन कर रहे थे। सुबह घटनास्थल के आसपास से जब गांव के लोग गुजर रहे थे तो उन्हें कूड़े के पास से मोबाइल की रिंग सुनाई पड़ी। लोगों ने मिट्टी हटाई तो शव देखकर सकते में आ गए।
सूचना पुलिस को दी गई। उधर कुछ दूरी पर टूटी पड़ी बाइक से मृतक की पहचान सीमेंट व्यवसायी के रूप में हुई। परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस घटनास्थल पर देर से पहुंची। इस पर गुस्साए परिवारीजन व ग्रामीणों ने गंधिला चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे अफरातफरी मच गई।
आननफानन में रामंगाव और हरदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
एएसपी ने बताया कि मृतक के भाई मोहम्मद हनीफ मंसूरी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक मजहर के साथी बृजेश की भूमिका संदिग्ध लग रही है। ऐसे में बृजेश समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि मजहर की हत्या आशनाई के चक्कर में हुई है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। कुछ और अहम सुराग हाथ लगे हैं। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
एएसपी ने बताया कि मृतक की जेब से उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ है। रात में उसने अंतिम काल नौतला गांव निवासी नृत्यांगना के पास ही की थी। उसी से बात करते समय हमला कर उसे मौत के घाट उतारा गया है।