फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   आतंकवाद को खत्म करने में विश्व समुदाय को एकजुट होने की जरूरत

आतंकवाद को खत्म करने में विश्व समुदाय को एकजुट होने की जरूरत

Tue, 21 May 2019 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
आतंकवाद को खत्म करने में विश्व समुदाय को एकजुट होने की जरूरत
बहराइच। नेहरू युवा केंद्र सभागार में मंगलवार को आतंकवाद विरोधी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए विश्व समुदाय को एकजुट होने की बात कही। वहीं, जिला युवा समन्वयक की अगुवाई में युवाओं ने आतंकवाद को खत्म करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से संचालित नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आतंकवाद विरोधी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुलशन व विशिष्ट अतिथि अनीता मिश्रा, सुमन तिवारी रहीं।
विज्ञापन


शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों को संबोधित करते हुए जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह ने आतंकवाद जैसी भयावह वैचारिक बीमारी के विरुद्ध युवाओं को नियोजित होने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास आतंकवादी हमले हों तो आप क्या करेंगे, इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार ने आतंकवाद जैसी वैश्विक स्तर की समस्या से लड़ने के लिए युवाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व को इसे जड़ से मिटाना होगा। डॉ. गुलशन ने काव्य पाठ कर युवाओं में आतंकवाद के विरुद्ध कमर कसने की नई ऊर्जा का संचरण किया। इस दौरान युवाओं को आतंकवाद को खत्म करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर लेखाकार इंद्रसेन चौधरी, शिवेंद्र शुक्ला, उपमन्यु सिंह, योगेंद्र प्रकाश, विशेंद्र कुमार, संतोष निषाद, नवल किशोर, शशि देवी, नैंशी मौर्या, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed