{"_id":"5ce42c05bdec22071f56c716","slug":"155845740112-bahraich-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग बली के जयकारों से गूंजे मंदिर व चौराहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग बली के जयकारों से गूंजे मंदिर व चौराहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जेठ के पहले बड़े मंगल के अवसर पर हनुमान मंदिरों में सुबह से ही पूजन-अर्चन का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान विभिन्न मंदिरों और प्रतिष्ठानों पर स्टाल लगाकर राहगीरों व भक्तों को प्रसाद बांटा गया। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
बजरंग बली के जयकारों से पूरे दिन हनुमान मंदिर व चौक चौराहे गूंजते रहे। मंदिरों पर बज रहे पवन सुत हनुमान की जय, हे महावीर करो कल्याण, सुन लो मेरी पुकार पवनसुत विनती बारंबार... जैसे गीत सुनकर लोग भक्ति रस में सराबोर रहे। कई स्थानों पर लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंगबली की स्तुति की।
शहर व ग्रामीण अंचलों में मंगलवार को बड़ा मंगल धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही हनुमान जी के मंदिरों में सुंदरकांड समेत अन्य पाठ किए गए। शहर के सिद्धनाथ मंदिर, कानूनगोपुरा स्थित बाबा नागेश्वरनाथ मंदिर, सराफा गली के हनुमान मंदिर, कोतवाली नगर के बगल में हनुमान मंदिर, छोटी बाजार के मंदिर समेत अन्य स्थानों पर पूजन-अर्चन किया गया। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। कचहरी रोड पर दो स्थानों पर स्टाल लगाकर लोगों को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
छावनी चौराहे पर भी स्टाल लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, गोंडा रोड पर हनुमान मंदिर के सामने शरबत और प्रसाद का वितरण किया गया। रिसिया में संतोषी माता व हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर पूजन-अर्चन किया गया। वहीं, नवाबगंज कस्बे में स्थित हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद भंडारा हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा नानपारा, महसी, कैसरगंज, पयागपुर, फखरपुर, जरवलरोड, मिहींपुरवा आदि स्थानों पर हनुमान मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की गई।