फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   घर में सो रहे परिवारीजनों को जिंदा जलाने की कोशिश..............यह खबर पुन: भेजी जा रही है।

घर में सो रहे परिवारीजनों को जिंदा जलाने की कोशिश..............यह खबर पुन: भेजी जा रही है।

Mon, 20 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
घर में सो रहे परिवारीजनों को जिंदा जलाने की कोशिश..............यह खबर पुन: भेजी जा रही है।
बौंडी (बहराइच)। थाना क्षेत्र के गुंजौली खुर्द गांव में एक ग्रामीण के परिवारीजनों को रात में सोते समय दबंगों ने घर में आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश की। परिवारीजनों ने किसी तरह भागकर जान बचायी। उधर, इसी परिवार पर दबंगों ने सप्ताह भर पूर्व हमला कर पीटा था, जिसमें घायल एक वृद्ध का इलाज अभी भी जिला अस्पताल में चल रहा है। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र के गुजौंली खुर्द गांव निवासी मेवालाल के घर में रविवार की रात परिवार के लोग फूस के मकान में सो रहे थे। तभी रात करीब 12 बजे रंजिश के चलते माधवराम तीन लोगों के साथ मेवालाल के घर पर पहुंचे और फूस के मकान में आग लगा दी। वहीं, दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया, जिससे कि परिवार के लोग बाहर न निकल सकें।
विज्ञापन


गर्मी अधिक लगने पर जब परिवारीजनों की नींद खुली तो सभी आग की लपटें देख सकते में आ गए। किसी तरह दरवाजा तोड़कर परिवार के लोग बाहर निकले। मेवालाल का कहना है कि विपक्षी मौके पर मौजूद थे। आरोपियों ने परिवार के लोगों को आग में धकेलने की भी कोशिश की। लेकिन चीख पुकार पर गांव के लोग दौड़ पड़े, जिससे सभी की जान बच गयी। लेकिन आग से घर का सारा सामान जल गया। इस मामले मेें पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित मेवालाल ने बताया कि माधवराम, रामू, भरोसे व छोटेलाल अरसे से रंजिश रखते हैं। बीती 13 मई को सभी ने घर पर धावा बोलकर परिवार को मारापीटा था, जिसमें गंभीर चोटें आयीं। उस मामले में चारों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। तभी से विपक्षी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने पुन: थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। पूर्व में हुई घटना में सभी आरोपी नामजद हैं। पुन: केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed